ये कार-ए-ज़िंदगी था तो करना पड़ा मुझे

ख़ुद को समेटने में बिखरना पड़ा मुझे

फिर ख़्वाहिशों को कोई सराए न मिल सकी
इक और रात ख़ुद में ठहरना पड़ा मुझे

महफ़ूज़ ख़ामुशी की पनाहों में था मगर
गूँजी इक ऐसी चीख़ कि डरना पड़ा मुझे

इस बार राह-ए-इश्क़ कुछ इतनी तवील थी
उस के बदन से हो के गुज़रना पड़ा मुझे

पूरी अमीर इमाम की तस्वीर जब हुई
उस में लहू का रंग भी भरना पड़ा मुझे

— Ameer Imam

More by Ameer Imam

Other ghazal from the same pen

See all from Ameer Imam →

Good Night Shayari

Shers of good night.

All Good Night Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling