vasl ki shab bhi KHafaa vo but-e-maghrur raha | वस्ल की शब भी ख़फ़ा वो बुत-ए-मग़रूर रहा

  - Ameer Minai

वस्ल की शब भी ख़फ़ा वो बुत-ए-मग़रूर रहा
हौसला दिल का जो था दिल में ब-दस्तूर रहा

उम्र-ए-रफ़्ता के तलफ़ होने का आया तो ख़याल
लेकिन इक दम की तलाफ़ी का न मक़्दूर रहा

जम्अ किस दिन न हुए मौसम-ए-गुल में मय-कश
रोज़ हंगामा तह-ए-साया-ए-अंगूर रहा

गर्दिश-ए-बख़्त कहाँ से हमें लाई है कहाँ
मंज़िलों वादी-ए-ग़ुर्बत से वतन दूर रहा

रास्त-बाज़ी कर अगर नामवरी है दरकार
दार से ख़ल्क़ में आवाज़ा-ए-मंसूर रहा

वो तो है चर्ख़ चहारुम पे ये पच मोहल्ले पर
सच है ईसा से भी बाला तिरा मज़दूर रहा

फ़स्ल-ए-गुल आई गई सेहन-ए-चमन में सौ बार
अपने सर में था जो सौदा वो ब-दस्तूर रहा

जल्वा-ए-बर्क़-ए-तजल्ली नज़र आया न कभी
मुद्दतों जा के वहाँ में शजर-ए-तूर रहा

ज़ुल्फ़ ओ रुख़ दोनों हैं जाने से जवानी के ख़राब
मुश्क वो मुश्क न काफ़ूर वो काफ़ूर रहा

ग़ोल-ए-सहरा ने मिरा साथ न छोड़ा शब भर
ले के मशअल कभी नज़दीक कभी दूर रहा

हम भी मौजूद थे कल महफ़िल-ए-जानाँ में 'अमीर'
रात को देर तलक आप का मज़कूर रहा

  - Ameer Minai

Aankhein Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Minai

As you were reading Shayari by Ameer Minai

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Minai

Similar Moods

As you were reading Aankhein Shayari Shayari