dil men be-naam si khushi hai abhii | दिल में बे-नाम सी ख़ुशी है अभी

  - Ameer Qazalbash

दिल में बे-नाम सी ख़ुशी है अभी
ज़िंदगी मेरे काम की है अभी

मैं भी तुझ से बिछड़ के सरगर्दां
तेरी आँखों में भी नमी है अभी

दिल की सुनसान रहगुज़ारों पर
मैं ने इक चीख़ सी सुनी है अभी

मैं ने माना बहुत अंधेरा है
फिर भी थोड़ी सी रौशनी है अभी

अपने आँसू 'अमीर' क्यूँँ पोंछूँ
इन चराग़ों में रौशनी है अभी

  - Ameer Qazalbash

Raushni Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Qazalbash

As you were reading Shayari by Ameer Qazalbash

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Qazalbash

Similar Moods

As you were reading Raushni Shayari Shayari