kambakht dil ne 'ishq ko vehshat banaa diya | कम्बख़्त दिल ने 'इश्क़ को वहशत बना दिया

  - Ameeta Parsuram Meeta

कम्बख़्त दिल ने 'इश्क़ को वहशत बना दिया
वहशत को हम ने बाइस-ए-रहमत बना दिया

क्या क्या मुग़ालते दिए दौर-ए-जदीद ने
नफ़रत को प्यार प्यार को नफ़रत बना दिया

हम ने हज़ार फ़ासले जी कर तमाम शब
इक मुख़्तसर सी रात को मुद्दत बना दिया

ऐ जान अपने दिल पे मुझे नाज़ क्यूँँ न हो
इक ख़्वाब था कि जिस को हक़ीक़त बना दिया

मख़्सूस हद पे आ गई जब बे-रुख़ी तिरी
उस हद को हम ने हासिल-ए-क़िस्मत बना दिया

  - Ameeta Parsuram Meeta

Good night Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameeta Parsuram Meeta

As you were reading Shayari by Ameeta Parsuram Meeta

Similar Writers

our suggestion based on Ameeta Parsuram Meeta

Similar Moods

As you were reading Good night Shayari Shayari