मीरास-ए-बे-बहा भी बचाई न जा सकी

इक ज़िल्लत-ए-वफ़ा थी उठाई न जा सकी

वादों की रात ऐसी घनी थी सियाह थी
क़िंदील-ए-ए'तिबार बुझाई न जा सकी

चाहा था तुम पे वारेंगे लफ़्ज़ों की काएनात
ये दौलत-ए-सुख़न भी कमाई न जा सकी

वो सहर था कि रंग भी बे-रंग थे तमाम
तस्वीर-ए-यार हम से बनाई न जा सकी

हम मदरसान-ए-इश्क़ के वो होनहार तिफ़्ल
हम से किताब-ए-अक़्ल उठाई न जा सकी

वो थरथरी थी जान-ए-सुख़न तेरे रू-ब-रू
तुझ पर कही ग़ज़ल भी सुनाई न जा सकी

— Amir Hamza Saqib

More by Amir Hamza Saqib

Other ghazal from the same pen

See all from Amir Hamza Saqib →

Diversity Shayari Collection

Shers of diversity shayari collection.

All Diversity Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling