अमीर-ए-शहर का तख़्ता पलट भी सकता है

के संग-ए-राह हटाने से हट भी सकता है

हमारे ज़ख़्मी बदन पर अभी न जश्न करो
ये ज़ख़्मी शे'र पलट कर झपट भी सकता है

हमारे जिस्म में काँटे नहीं लगे हैं सुन
कभी कभार तू आ कर लिपट भी सकता है

जवाब जो भी हो मैसज में भेज दे मुझ को
कि लो है बैटरी ये फोन कट भी सकता है

— Amit Jha Rahi

More by Amit Jha Rahi

Other ghazal from the same pen

See all from Amit Jha Rahi →

Badan Shayari

Shers of badan.

All Badan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling