हयात रहते दिखा लो कमाल मिट्टी का

फिर उस के बा'द तो होना है हाल मिट्टी का

मैं इक कुम्हार हूँ मिट्टी है ज़िंदगी मेरी
ये मेरे आँसू है मिट्टी रुमाल मिट्टी का

जदीद दौर है मंदिर में अब नहीं मिलते
चराग़ मिट्टी के पूजा का थाल मिट्टी का

बनाते वक़्त उसे भी कहाँ ख़बर होगी
उसी की ज़ात पे होगा सवाल मिट्टी का

फिर एक रूह को आना है उस के झाँसे में
के उस ने फिर से बिछाया है जाल मिट्टी का

— Amit Jha Rahi

More by Amit Jha Rahi

Other ghazal from the same pen

See all from Amit Jha Rahi →

Shama Shayari Collection

Shers of shama shayari collection.

All Shama Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling