अपने अंजाम की ज़रूरत है

इल्म को काम की ज़रूरत है

थक गए हैं परिंद उड़ते हुए
अब इन्हें शाम की ज़रूरत है

फिर अहिल्या हुई है पत्थर की
फिर किसी राम की ज़रूरत है

वो जो कहता था "नाम में क्या है"
उस को भी नाम की ज़रूरत है

लब की ख़्वाहिश है उस के लब चू
में
जाम को जाम की ज़रूरत है

— Amit Jha Rahi

More by Amit Jha Rahi

Other ghazal from the same pen

See all from Amit Jha Rahi →

Maikashi Shayari

Shers of maikashi.

All Maikashi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling