ye shayari tab tak hi achchhii thii amit | ये शायरी तब तक ही अच्छी थी अमित

  - Daqiiq Jabaali

ये शायरी तब तक ही अच्छी थी अमित
जब पास में तेरे वो लड़की थी अमित

वो पास थी मेरे तो खुश था मैं बहुत
वो जब नहीं थी तो उदासी थी अमित

तुम मत बताओ वो बुरी है या नहीं
वो लड़की जैसी भी थी अच्छी थी अमित

बच्चों के जैसे हरकतें थी उसकी तो
वो हाथ अपने काट लेती थी अमित

तुमने अमित परियों को देखा है कभी
परियों के जैसी ही वो दिखती थी अमित

  - Daqiiq Jabaali

Mayoosi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Daqiiq Jabaali

As you were reading Shayari by Daqiiq Jabaali

Similar Writers

our suggestion based on Daqiiq Jabaali

Similar Moods

As you were reading Mayoosi Shayari Shayari