हवाएँ लाख चलें लौ सँभलती रहती है

दिए की रूह में क्या चीज़ जलती रहती है

किसे ख़बर कि ये इक दिन किधर को ले जाए
लहू की मौज जो सर में उछलती रहती है

अगर कहूँ तो तुम्हें भी न ए'तिबार आए
जो आरज़ू मिरे दिल में मचलती रहती है

मदार से नहीं हटता कोई सितारा क्यूँ
ये किस हिसार में हर चीज़ चलती रहती है

वो आदमी हूँ सितारे हूँ या तमन्नाएँ
समय की राह में हर शय बदलती रहती है

यूँही अज़ल से है 'अमजद' ज़मीन गर्दिश में
कभी सहर तो कभी रात ढलती रहती है

— Amjad Islam Amjad

More by Amjad Islam Amjad

Other ghazal from the same pen

See all from Amjad Islam Amjad →

Neend Shayari

Shers of neend.

All Neend Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling