ज़रा सी देर जले जल के राख हो जाए
वो रौशनी दे भले जल के राख हो जाए
वो आफ़्ताब जिसे सब सलाम करते हैं
जो वक़्त पर न ढले जल के राख हो जाए
मैं दूर जा के कहीं बाँसुरी बजाऊँगा
बला से रोम जले जल के राख हो जाए
वो एक लम्स-ए-गुरेज़ाँ है आतिश-ए-बे-सोज़
मुझे लगाए गले जल के राख हो जाए
कोई चराग़ बचे सुब्ह तक तो तारीकी
उसी चराग़-तले जल के राख हो जाए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ammar Iqbal
our suggestion based on Ammar Iqbal
As you were reading Waqt Shayari Shayari