Rehaan
Rehaan
Ghazal

दिल को कब तक यूँँ तेरी याद में तड़पाऊँ मैं

है मुझे अब ख़ुशी क्या जो कभी मुस्काऊँ मैं

यूँ ही तस्वीरों में कब तक मैं निहारूँ तुझ को
आँखों को कितना तेरे वास्ते तरसाऊँ मैं

है ये बेहतर कि मैं दिल फिर से लगा लूँ कहीं पे
भूलने से तुझे अब किस लिए घबराऊँ मैं

कैसे भूलूँगा तुझे मैं ये नहीं फ़िक्र मुझे
है मुझे डर कि कहीं टूट न फिर जाऊँ मैं

ख़ुद की भी ख़ूबियों से है बड़ी नफ़रत मुझे अब
है बहुत ख़ूब वो कैसे उसे अपनाऊँ मैं

एक ही बे-वफ़ा काफ़ी है कहानी के लिए
लगा कर दिल कहीं क्यूँ बे-वफ़ा कहलाऊँ मैं

स्वाद जो चख लिया इक बार मोहब्बत का जब
फिर से क्यूँ एक दफ़ा ज़हर वही खाऊँ मैं

जान-ए-जाँ बा'द तेरे मर गया आशिक़ तेरा
हूँ मैं 'रेहान' ये कैसे तुझे समझाऊँ मैं

— Rehaan

More by Rehaan

Other ghazal from the same pen

See all from Rehaan →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling