main kahaan ka tha kahaan ka kar ga.e | मैं कहाँ का था कहाँ का कर गए

  - anupam shah

मैं कहाँ का था कहाँ का कर गए
कितना तुम मेरा मुनाफ़ा कर गए

ग़म मिटाने आए थे तुम तो मिरे
तुम मिरे ग़म में इज़ाफ़ा कर गए

पूछते थे साथ दोगे 'उम्र भर
जो मुझे अब बेसहारा कर गए

जो दुआ थी बद्दुआ जैसी लगी
आप कैसा इस्तिख़ारा कर गए

सामने दरिया था और प्यासा था मैं
और वो मुझ सेे किनारा कर गए

  - anupam shah

Nadii Shayari

Our suggestion based on your choice

More by anupam shah

As you were reading Shayari by anupam shah

Similar Writers

our suggestion based on anupam shah

Similar Moods

As you were reading Nadii Shayari Shayari