sukoon ke pal bitaane chahiye the | सुकूं के पल बिताने चाहिए थे

  - anupam shah

सुकूं के पल बिताने चाहिए थे
हमें लम्हें चुराने चाहिए थे

पहल हम कर नहीं पाए जहाँ पर
वही किस्से बढ़ाने चाहिए थे

तुम्हें जाना ही था इक दिन यहाँ से
तुम्हें तो बस बहाने चाहिए थे

उन्हीं सब वाक़यो पर रो रहे हैं
हंसी में जो उड़ाने चाहिए थे

तिरा ही फैसला था ग़म है क्यूँँ अब,
ये लब तो मुस्कुराने चाहिए थे

कहाँ तुम कुण्डली के फेर में थे
दिलों से दिल मिलाने चाहिए थे

मैं माज़ी में भटकता फिर रहा था
मुझे दिन फिर पुराने चाहिए थे

  - anupam shah

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by anupam shah

As you were reading Shayari by anupam shah

Similar Writers

our suggestion based on anupam shah

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari