फिर दिसंबर की फ़ज़ा हो शाम हो

हाथ हाथों में तेरा हो शाम हो

हों मेरी क़िस्मत में ऐसे लम्हे भी
मुझ से तू लिपटा हुआ हो शाम हो

ऐ ख़ुदा मुझ को वो लम्हे से बचा
अलविदा उस ने कहा हो शाम हो

याद में तुम हाथ में जाम ओ क़दाह
बह रही ठंडी हवा हो शाम हो

क़ाफ़िला 'जस्सर' तुम्हारी याद का
सहन ए दिल में आ रुका हो शाम हो

— Avtar Singh Jasser

More by Avtar Singh Jasser

Other ghazal from the same pen

See all from Avtar Singh Jasser →

Khushboo Shayari

Shers of khushboo.

All Khushboo Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling