इक उम्र गुज़ारी है तब राज़ ये समझा है

जो कुछ है मोहब्बत है दुनिया है ये उक़्बा है

इक आप का दामन है मा'मूर मुरादों से
इक मेरा गरेबाँ है जो ख़ून में लुथड़ा है

इख़्लास से आरी है अब पुर्सिश-ए-ग़म ऐ दिल
ये रस्म ही दुनिया से उठ जाए तो अच्छा है

इस दौर-ए-कशाकश में हम हूँ कि 'ज़िया' तुम हो
बिखरे हुए मोती हैं टूटा हुआ रिश्ता है

— Bakhtiyar Ziya

More by Bakhtiyar Ziya

Other ghazal from the same pen

See all from Bakhtiyar Ziya →

Rishta Shayari Collection

Shers of rishta shayari collection.

All Rishta Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling