lab pe hai fariyaad ashkon ki rawaani ho chuki | लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी

  - Behzad Lakhnavi

लब पे है फ़रियाद अश्कों की रवानी हो चुकी
इक कहानी छिड़ रही है इक कहानी हो चुकी

मेहर के पर्दे में पूरी दिल-सितानी हो चुकी
बंदा-परवर रहम कीजिए मेहरबानी हो चुकी

मेरा दिल ताका गया जौर ओ जफ़ा के वास्ते
जब कि पूरे रंग पर उन की जवानी हो चुकी

जाइए भी क्यूँँ मुझे झूटी तशफ़्फ़ी दीजिए
आप से और मेरे दिल की तर्जुमानी हो चुकी

आ गया ऐ सुनने वाले अब मुझे पास-ए-वफ़ा
अब बयाँ रूदाद-ए-दिल मेरी ज़बानी हो चुकी

आख़िरी आँसू मिरी चश्म-ए-अलम से गिर चुका
सुनने वालो ख़त्म अब मेरी कहानी हो चुकी

हम भी तंग आ ही गए आख़िर नियाज़ ओ नाज़ से
हाँ ख़ुशा क़िस्मत कि उन की मेहरबानी हो चुकी

सुनने वाले सूरत-ए-तस्वीर बैठे हैं तमाम
हज़रत-ए-'बहज़ाद' बस जादू-बयानी हो चुकी

  - Behzad Lakhnavi

Jafa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Behzad Lakhnavi

As you were reading Shayari by Behzad Lakhnavi

Similar Writers

our suggestion based on Behzad Lakhnavi

Similar Moods

As you were reading Jafa Shayari Shayari