जब आँख इशारा दे तब बात नहीं करते
गर बात हो दिल की तो लब बात नहीं करते
जब बात हुई उस सेे तब मुझको समझ आया
मुझको तो ये लगता था रब बात नहीं करते
वो और किसी से भी करती है वही बातें
इक दूजे से हम दोनों जब बात नहीं करते
वो पहली पहल करना अब छोड़ दिया मैंने
बस इसलिए हम दोनों अब बात नहीं करते
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Bhuwan Singh
our suggestion based on Bhuwan Singh
As you were reading Nigaah Shayari Shayari