zindagi men sab paraaye hain karen kya | ज़िंदगी में सब पराए हैं करें क्या

  - Bhuwan Singh

ज़िंदगी में सब पराए हैं करें क्या
ज़ख़्म सबने ही दबाए हैं करें क्या

हम सेे पूछो मत हमारी नौकरी तुम
हमने दुश्मन ही कमाए हैं करें क्या

क़त्ल करने वाले अपने लग रहे थे
ज़हर देकर मुस्कुराए हैं करें क्या

रस्ता मिलता ही नहीं है निकले कैसे
जाल दर पर ही बिछाए हैं करें क्या

कामयाबी देखकर ही सब ख़फ़ा है
हमने इतने दिल दुखाए हैं करें क्या

  - Bhuwan Singh

Intiqam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bhuwan Singh

As you were reading Shayari by Bhuwan Singh

Similar Writers

our suggestion based on Bhuwan Singh

Similar Moods

As you were reading Intiqam Shayari Shayari