मैं दुखी हूँ दोस्त लेकिन आप हँसिए

मैं बड़ा हूँ आप कमसिन आप हँसिए

ज़िंदगी आसान सी लगती ही तो है
ये रुलाएगी ही निस-दिन आप हँसिए

मेरी हालत पे न जाया कर ये आँसू
मेरे दिल के मर्ज़ मुज़्मिन आप हँसिए

हम तो रोते रोते पागल से है उन बिन
वो खिले रहते हैं मुझ बिन आप हँसिए

एक पल में तो बदल जाती है दुनिया
एक हम हैं तो अभागिन आप हँसिए

हाल ऐसा क्यूँ बना रक्खा है 'त्यागी'
हम से बिछड़ी हैं तियागिन आप हँसिए

— Chhayank Tyagi

More by Chhayank Tyagi

Other ghazal from the same pen

See all from Chhayank Tyagi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling