ab main ye faisla kar raha hooñ | अब मैं ये फ़ैसला कर रहा हूँ

  - Danish Balliavi

अब मैं ये फ़ैसला कर रहा हूँ
बे-वफ़ा को जुदा कर रहा हूँ

मानता हूँ कि मुश्किल बहुत है
फिर भी मैं इब्तिदा कर रहा हूँ
'इश्क़ के दर्द यूँँ याद कर के
ख़ुद पे ख़ुद से जफ़ा कर रहा हूँ

प्यार में दिल किसी का न टूटे
अपने रब से दुआ कर रहा हूँ
'इश्क़ में सब हैं बीमार 'दानिश'
मैं तो सबकी दवा कर रहा हूँ

  - Danish Balliavi

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari