dekh kar tujhko muskuraa denge | देख कर तुझको मुस्कुरा देंगे

  - Danish Balliavi

देख कर तुझको मुस्कुरा देंगे
जान तुझ पर ही हम लुटा देंगे
'इश्क़ करने से कोई मत रोको
लाश ही लाश हम बिछा देंगे

फिर से तू लौट आ मुहब्बत में
तेरी सारी ख़ता भुला देंगे

खौ़फ़ खाया न कर रक़ीबों से
उनका नाम-ओ-निशाँ मिटा देंगे

अपने महबूब की यूँँ ख़ातिर हम
सुन लो 'दानिश' ये सर कटा देंगे

  - Danish Balliavi

Romantic Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Romantic Shayari Shayari