ghaafil to nahin hain ham ulfat ki haqeeqat se | ग़ाफ़िल तो नहीं हैं हम उलफ़त की हक़ीक़त से

  - Danish Balliavi

ग़ाफ़िल तो नहीं हैं हम उलफ़त की हक़ीक़त से
दिल हार चुका है अब इस दौर-ए-मुहब्बत से

पत्थर का है दिल उसका मालूम हमें भी है
अपना वो नहीं होगा कोई भी नज़ाकत से

एहसान ज़रा कर दो हम पर भी दग़ाबाज़ों
फिर से न सितम ढ़ाओ तुम अपनी शराफ़त से

हम इतनी बुलंदी से बढ़ते हैं बहुत आगे
दुश्मन भी हमारे सब हैरान हैं शोहरत से

कुछ लोग जफ़ा करके वापस भी नहीं आते
तुम बच के रहो 'दानिश' चाहत की सियासत से

  - Danish Balliavi

Zakhm Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Zakhm Shayari Shayari