maine kisi bhi shaKHs ko dhokha diya nahin | मैंने किसी भी शख़्स को धोखा दिया नहीं

  - Danish Balliavi

मैंने किसी भी शख़्स को धोखा दिया नहीं
सब लोग जानते हैं कि मैं बेवफ़ा नहीं

अब दर्द बढ़ रहा है मुहब्बत की चोट से
अफ़सोस अस्पताल में इसकी दवा नहीं

बर्बाद हो चुका हूँ मगर ये तो बात है
ज़िंदा है 'इश्क़ मेरा अभी तक मरा नहीं

चाहत में तूने जब से मुझे अलविदा कहा
मैंने दुबारा दिल ये किसी को दिया नहीं

हर बार याद कर के तुझे मुस्कुराता हूँ
'दानिश' की याद से ऐ सनम तू जुदा नहीं

  - Danish Balliavi

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari