muhabbat ek tarafaa hai muhabbat se vo haarega | मुहब्बत एक तरफ़ा है मुहब्बत से वो हारेगा

  - Danish Balliavi

मुहब्बत एक तरफ़ा है मुहब्बत से वो हारेगा
ज़रा तुम देखना मुर्शद वो ख़ुद को ख़ुद से मारेगा

बहुत मसरूफ़ रहती हो पढ़ाई और लिखाई में
तुम्हारे साथ अपना वक़्त कोई क्या गुज़ारेगा

तुम्हें गुड़िया समझ कर मैं सजाता रहता हूँ हर पल
तुम्हारे हुस्न को हरगिज़ न अब कोई निखारेगा

जिसे तुम प्यार कहती हो वही है जिस्म का भूखा
मिरे जैसा यहाँ अब कौन ज़ुल्फ़ों को सँवारेगा

किया है प्यार शिद्दत से तुम्हीं से सिर्फ़ ये 'दानिश'
ज़माना भी इसे बस नाम से मजनू पुकारेगा

  - Danish Balliavi

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari