tujhko dekhta hooñ to dil meraa machalta hai | तुझको देखता हूँ तो दिल मेरा मचलता है

  - Danish Balliavi

तुझको देखता हूँ तो दिल मेरा मचलता है
देख कर ज़माना ये यार ख़ूब जलता है

मुंतज़िर भी रहते हैं देखने की ख़ातिर लोग
ख़ुद को वो सजा कर के घर से जब निकलता है

चूमता है होंठों को जब कभी मेरा हमदम
इक रक़ीब है मेरा अपनी आँख मलता है

ख़ूबसूरती देखो दोस्त उसके लहजे में
करता हूँ मैं तारीफ़ें तब ये जी बहलता है

आसमाँ के जानिब तू देखता है क्या 'दानिश'
देख चाँद तेरे अब बाम पर टहलता है

  - Danish Balliavi

Bhai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Bhai Shayari Shayari