vo KHud ko bhi muhazzab hi bataate hain | वो ख़ुद को भी मुहज़्ज़ब ही बताते हैं

  - Danish Balliavi

वो ख़ुद को भी मुहज़्ज़ब ही बताते हैं
फ़क़त जो पैसे नाजायज़ कमाते हैं

वो अपना कर रहे हैं आख़िरत बर्बाद
तरीक़ा हमको जीने का सिखाते हैं

बड़े ज़ालिम यहाँ भी लोग है मुर्शद
ग़रीबों का वो घर हरदम जलाते हैं

ख़ुदा का ख़ौफ़ भी दिल में नहीं उनके
चला कर गोलियाँ लाशें बिछाते हैं

सभी मज़लूमों का हक़ लूट कर 'दानिश'
बहुत ही फ़ख़्र से दौलत दिखाते हैं

  - Danish Balliavi

Wahshat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Wahshat Shayari Shayari