KHushiyon ke koi pal na muhabbat ke KHvaab de | ख़ुशियों के कोई पल न मुहब्बत के ख़्वाब दे

  - Danish Balliavi

ख़ुशियों के कोई पल न मुहब्बत के ख़्वाब दे
चाहत में हर वफ़ा की तू मुझको हिसाब दे

वो कौन सी कमी थी मुहब्बत में मेरी जान
तेरे लिए सवाल है इसका जवाब दे

फिर उसकी याद आई है साक़ी ये काम कर
शायर हूँ मैं फ़कीर सा सस्ता शराब दे

वो ख़ुश है मुझको छोड़ के इस राह-ए-इश्क़ में
उस बे-वफ़ा को मेरे ख़ुदा तू अज़ाब दे

उसको बहुत है नाज़ रक़ीबों के 'इश्क़ पर
'दानिश' वो फेंक देगा उसे मत गुलाब दे

  - Danish Balliavi

Maikada Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Danish Balliavi

As you were reading Shayari by Danish Balliavi

Similar Writers

our suggestion based on Danish Balliavi

Similar Moods

As you were reading Maikada Shayari Shayari