मैं ने अपना हक़ माँगा था वो नाहक़ ही रूठ गया

बस इतनी सी बात हुई थी साथ हमारा छूट गया

वो मेरा है आख़िर इक दिन मुझ को मिल ही जाएगा
मेरे मन का एक भरम था कब तक रहता टूट गया

दुनिया भर की शान-ओ-शौकत ज्यूँ की त्यूँ ही धरी रही
मेरे बै-रागी मन में जब सच आया तो झूट गया

क्या जाने ये आँख खुली या फिर से कोई भरम हुआ
अब के ऐसे उचटा दिल कुछ छोड़ा और कुछ छूट गया

लड़ते लड़ते आख़िर इक दिन पंछी की ही जीत हुई
प्राण पखेरू ने तन छोड़ा ख़ाली पिंजरा छूट गया

— Deepti Mishra

More by Deepti Mishra

Other ghazal from the same pen

See all from Deepti Mishra →

Dhokha Shayari

Shers of dhokha.

All Dhokha Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling