बिछड़ कर मिल रहे हैं सब, पुराने यार सालों बा'द

बदल कर भी नहीं बदले, हैं ये मक्कार सालों बा'द

अकेला है निपट कोई, ज़माने से कटा सा है
तो कोई एक से बढ़ कर, हुआ दो-चार सालों बा'द

किसी को मिल नहीं पाया, कभी इज़हार का मौक़ा
अभी तक है अधूरा ही, किसी का प्यार सालों बा'द

किसी में कुछ नहीं बदला, मगर हाँ ये तो बदला है
मिरे सब यार अब लगते, हैं ज़िम्मेदार सालों बा'द

— Divy Kamaldhwaj

More by Divy Kamaldhwaj

Other ghazal from the same pen

See all from Divy Kamaldhwaj →

Dushman Shayari

Shers of dushman.

All Dushman Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling