aaya nahin hai raah pe charkh-e-kuhan abhii | आया नहीं है राह पे चर्ख़-ए-कुहन अभी

  - Ehsan Danish

आया नहीं है राह पे चर्ख़-ए-कुहन अभी
ख़तरे में देखता हूँ चमन का चमन अभी

उट्ठेंगे अपनी बज़्म से मंसूर सैकड़ों
काम अहल-ए-हक़ के आएँगे दार-ओ-रसन अभी

रंज-ओ-मेहन निगाह जो फेरें तो फेर लें
लेकिन मुझे अज़ीज़ हैं रंज-ओ-मेहन अभी

बढ़ने दो और शौक़-ए-शहादत अवाम में
कुछ बाँझ तो नहीं है ये ख़ाक-ए-वतन अभी

आँखों की सुर्ख़ियाँ हैं अज़ाएम का इश्तिहार
सीने सुलग रहे हैं लगी है लगन अभी

ये कारवाँ शनावर-ए-तूफ़ाँ तो है मगर
चेहरों पे बोलती है सफ़र की थकन अभी

हैं सामने हमारे रिवायात-ए-कार-ज़ार
बाँधे हुए हैं सर से मुजाहिद कफ़न अभी

बन बन के जाने कितने फ़ना होंगे सोमनात
बस्ते हैं हर गली में यहाँ बुत-शिकन अभी

ऐ शहरयार हम से शिकस्ता-दिलों में आ
तेरी तरफ़ से ख़ल्क़ को है हुस्न-ए-ज़न अभी

रक़्साँ अभी हैं शाम-ए-ग़रीबाँ की झलकियाँ
रौशन नहीं है ख़ंदा-ए-सुब्ह-ए-वतन अभी

जीते रहें उमीद पे रिंदान-ए-तिश्ना-काम
चलता नहीं है दौर-ए-शराब-ए-कुहन अभी

जिन के लहू से क़स्र-ए-वफ़ा में जले चराग़
इन ग़म-ज़दों में आम हैं रंज-ओ-मेहन अभी

गुलशन से फूल चल के मज़ारों तक आ गए
लेकिन है बाग़बाँ की जबीं पर शिकन अभी

है इल्म की निगाह से पिन्हाँ रह-ए-अमल
कहते नहीं कफ़न को यहाँ पैरहन अभी

नब्ज़-ए-बहार पर हैं बगूलों की उँगलियाँ
चलने को चल रही है नसीम-ए-चमन अभी

शबनम के अश्क सूखने देती नहीं फ़ज़ा
हँसता है ख़ुद बहार-ए-चमन पर चमन अभी

हर गाम हर मक़ाम पे कोशिश के बावजूद
'दानिश' न आ सका मुझे जीने का फ़न अभी

  - Ehsan Danish

Aansoo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ehsan Danish

As you were reading Shayari by Ehsan Danish

Similar Writers

our suggestion based on Ehsan Danish

Similar Moods

As you were reading Aansoo Shayari Shayari