'ishq ko taqleed se azaad kar | 'इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद कर

  - Ehsan Danish

'इश्क़ को तक़लीद से आज़ाद कर
दिल से गिर्या आँख से फ़रियाद कर

बाज़ आ ऐ बंदा-ए-हुस्न-ए-मजाज़
यूँँ न अपनी ज़िंदगी बर्बाद कर

ऐ ख़यालों के मकीं नज़रों से दूर
मेरी वीराँ ख़ल्वतें आबाद कर

नज़अ में हिचकी नहीं आई मुझे
भूलने वाले ख़ुदा-रा याद कर

हुस्न को दुनिया की आँखों से न देख
अपनी इक तर्ज़-ए-नज़र ईजाद कर

इशरत-ए-दुनिया है इक ख़्वाब-ए-बहार
काबा-ए-दिल दर्द से आबाद कर

अब कहाँ 'एहसान' दुनिया में वफ़ा
तौबा कर नादाँ ख़ुदा को याद कर

  - Ehsan Danish

Ulfat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ehsan Danish

As you were reading Shayari by Ehsan Danish

Similar Writers

our suggestion based on Ehsan Danish

Similar Moods

As you were reading Ulfat Shayari Shayari