hausale mayus zauq-e-justujoo naakaam hai | हौसले मायूस ज़ौक़-ए-जुस्तुजू नाकाम है

  - Ehsan Danish

हौसले मायूस ज़ौक़-ए-जुस्तुजू नाकाम है
ये दिल-ए-ना-महरम-ए-अंजाम का अंजाम है

आँख क्या है हुस्न की रंगीनियों का आइना
दिल है क्या ख़ून-ए-तमन्ना का छलकता जाम है

दीजिए बीमार-ए-उलफ़त की जिगर-दारी की दाद
नज़्अ' का आलम है होंटों पर तुम्हारा नाम है

फिर वो याद आए हुई मदहोश दिल की काएनात
फिर उठा दर्द-ए-जिगर फिर कुछ मुझे आराम है

ख़ाक-दान-ए-दहर में तस्कीन का जूया न हो
आह जब तक दिल धड़कता है कहाँ आराम है

वो तो दिल में दर्द की दुनिया बसा कर चल दिए
मुझ को हर तार-ए-नफ़स इक मौत का पैग़ाम है

वासिल-ए-मिज़राब-ए-ख़ामोशी है हर तार-ए-नफ़स
उस से कह दो अब तिरे बीमार को आराम है

कर रहा हूँ दोस्तों के ज़ो'म पर तर्क-ए-वतन
शायद अब आग़ाज़-ए-दौर-ए-गर्दिश-ए-अय्याम है

  - Ehsan Danish

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ehsan Danish

As you were reading Shayari by Ehsan Danish

Similar Writers

our suggestion based on Ehsan Danish

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari