जो ले के उन की तमन्ना के ख़्वाब निकलेगा
ब-इज्ज़-ए-शौक़ ब-हाल-ए-ख़राब निकलेगा
जो रंग बाँट के जाता है तिनके तिनके को
अदू ज़मीं का यही आफ़्ताब निकलेगा
भरी हुई है कई दिन से धुँद गलियों में
न जाने शहरस कब ये अज़ाब निकलेगा
जो दे रहे हो ज़मीं को वही ज़मीं देगी
बबूल बोए तो कैसे गुलाब निकलेगा
अभी तो सुब्ह हुई है शब-ए-तमन्ना की
बहेंगे अश्क तो आँखों से ख़्वाब निकलेगा
मिरे गुनाह बहुत हैं मगर तक़ाबुल में
उसी का लुत्फ़-ओ-करम बे-हिसाब निकलेगा
मिला किसी को न 'दानिश' कुछ आरज़ू के ख़िलाफ़
पस-ए-फ़ना भी यही इंतिख़ाब निकलेगा
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ehsan Danish
our suggestion based on Ehsan Danish
As you were reading Gunaah Shayari Shayari