hazaaron gham hain is manzil men manzil dekhne waale | हज़ारों ग़म हैं इस मंज़िल में मंज़िल देखने वाले

  - Ehsan Danish

हज़ारों ग़म हैं इस मंज़िल में मंज़िल देखने वाले
कलेजा थाम ले अपना मिरा दिल देखने वाले

ये दिल वालों को ता'लीम-ए-सुजूद पा-ए-जानाँ है
सर-ए-हर-मौज को बरपा-ए-साहिल देखने वाले

हर इक ज़र्रे में पोशीदा है इक तुग़्यान-ए-मदहोशी
सँभल कर देखना पैमाना-ए-दिल देखने वाले

मिटाता जा रहा हूँ नक़्श-ए-पा सहरा-नवर्दी में
कहाँ ढूँडेंगे मुझ को मेरी मंज़िल देखने वाले

तेरे दिल में हज़ारों महफ़िलें जल्वों की पिन्हाँ हैं
फ़लक पर अंजुम-ए-ताबाँ की महफ़िल देखने वाले

फ़िशार-ए-ज़ब्त से लैला कहीं मजनूँ न हो जाए
न देख अब सू-ए-महमिल सू-ए-महमिल देखने वाले

किसी का अक्स हूँ 'एहसान' मुराआत-ए-हक़ीक़त में
मुझे समझेंगे क्या तस्वीर-ए-बातिल देखने वाले

  - Ehsan Danish

Jashn Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ehsan Danish

As you were reading Shayari by Ehsan Danish

Similar Writers

our suggestion based on Ehsan Danish

Similar Moods

As you were reading Jashn Shayari Shayari