guzre hain bees baras ik din | गुज़रे हैं बीस बरस इक दिन

  - Fakhr Zaman

गुज़रे हैं बीस बरस इक दिन
इक ज़ोर की आँधी आई थी
जिस से पेड़ों से जुदा हो कर
लाखों ही पत्ते टूट गिरे
शाह-राहों पर पगडंडियों पर
खेतों में और फ़ुटपाथों पर
कुछ बह गए गंदे नालों में
भंगी की झाड़ू के सदक़े
लेकिन जो बच गए उन को हवा
हर-वक़्त उड़ाए फिरती है
पच्छिम को कभी पूरब को कभी
वो बिखरे पड़े हैं अब हर-सू
और हर-दम पिसते रहते हैं
भारी-भरकम बूटों के तले

  - Fakhr Zaman

Pollution Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Fakhr Zaman

As you were reading Shayari by Fakhr Zaman

Similar Writers

our suggestion based on Fakhr Zaman

Similar Moods

As you were reading Pollution Shayari Shayari