हर एक पल की उदासी को जानता है तो आ

मेरे वजूद को तू दिल से मानता है तो आ

वफ़ा के शहर में अब लोग झूट बोलते हैं
तू आ रहा है मगर सच को मानता है तो आ

मेरे दिए ने अँधेरे से दोस्ती कर ली
मुझे तू अपने उजाले में जानता है तो आ

हयात सिर्फ़ तिरे मोतियों का नाम नहीं
दिलों की बिखरी हुई ख़ाक छानता है तो आ

तू मेरे गाँव के हिस्से की छाँव भी ले जा
मगर बदन पे कभी धूप तानता है तो आ

— Ghulam Mohammad Qasir

More by Ghulam Mohammad Qasir

Other ghazal from the same pen

See all from Ghulam Mohammad Qasir →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling