aaj unhen kuchh is tarah jee khol kar dekha ki.e | आज उन्हें कुछ इस तरह जी खोल कर देखा किए

  - Hafeez Hoshiarpuri

आज उन्हें कुछ इस तरह जी खोल कर देखा किए
एक ही लम्हे में जैसे उम्र-भर देखा किए

दिल अगर बेताब है दिल का मुक़द्दर है यही
जिस क़दर थी हम को तौफ़ीक़-ए-नज़र देखा किए

ख़ुद-फ़रोशाना अदा थी मेरी सूरत देखना
अपने ही जल्वे ब-अंदाज़-ए-दिगर देखा किए

ना-शनास-ए-ग़म फ़क़त दाद-ए-हुनर देते रहे
हम मता-ए-ग़म को रुस्वा-ए-हुनर देखा किए

देखने का अब ये आलम है कोई हो या न हो
हम जिधर देखा किए पहरों उधर देखा किए

हुस्न को देखा है मैं ने हुस्न की ख़ातिर 'हफ़ीज़'
वर्ना सब अपना ही मेयार-ए-नज़र देखा किए

  - Hafeez Hoshiarpuri

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hafeez Hoshiarpuri

As you were reading Shayari by Hafeez Hoshiarpuri

Similar Writers

our suggestion based on Hafeez Hoshiarpuri

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari