ye aur daur hai ab aur kuchh na farm | ये और दौर है अब और कुछ न फ़रमाए

  - Hafeez Jalandhari

ये और दौर है अब और कुछ न फ़रमाए
मगर 'हफ़ीज़' को ये बात कौन समझाए

वफ़ा का जोश तो करता चला गया मदहोश
क़दम क़दम पे मुझे दोस्त होश में लाए

परी-रुख़ों की ज़बाँ से कलाम सुन के मिरा
बहुत से लोग मिरी शक्ल देखने आए

बहिश्त में भी मिला है मुझे अज़ाब-ए-शदीद
यहाँ भी मौलवी-साहब हैं मेरे हम-साए

अज़ाब-ए-क़ब्र से बद-तर सही हयात-ए-'हफ़ीज़'
ये जब्र है तो ब-जुज़-सब्र क्या किया जाए

  - Hafeez Jalandhari

Dosti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hafeez Jalandhari

As you were reading Shayari by Hafeez Jalandhari

Similar Writers

our suggestion based on Hafeez Jalandhari

Similar Moods

As you were reading Dosti Shayari Shayari