उस सेे कहना कि चला आए सँभाले मुझ को

इस से पहले कि अजल आ के उठा ले मुझ को

मैं वो पौधा हूँ जिसे तू ने हरा रक्खा था
आज मैं सूख रहा हूँ तो बचा ले मुझ को

दिल तो कहता है अंधेरे में बसा लूँ दुनिया
वरना अब नोच ही खाएंगे उजाले मुझ को

ये बदन ख़ाक हुआ रूह मगर बाक़ी है
अब भी ज़िंदा हूँ तो आ और सता ले मुझ को

गर वही होता है 'सरवर' जो लिखा होता है
फिर तो मंज़ूर मिरे पाँव के छाले मुझ को

— Hameed Sarwar Bahraichi

More by Hameed Sarwar Bahraichi

Other ghazal from the same pen

See all from Hameed Sarwar Bahraichi →

Beautiful Subah Shayari

Shers of beautiful subah.

All Beautiful Subah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling