kaise chhupaau raaz-e-gham deeda-e-tar ko kya karoon | कैसे छुपाऊँ राज़-ए-ग़म दीदा-ए-तर को क्या करूँँ

  - Hasrat Mohani

कैसे छुपाऊँ राज़-ए-ग़म दीदा-ए-तर को क्या करूँँ
दिल की तपिश को क्या करूँँ सोज़-ए-जिगर को क्या करूँँ

शोरिश-ए-आशिक़ी कहाँ और मेरी सादगी कहाँ
हुस्न को तेरे क्या कहूँ अपनी नज़र को क्या करूँँ

ग़म का न दिल में हो गुज़र वस्ल की शब हो यूँँ बसर
सब ये क़ुबूल है मगर ख़ौफ़-ए-सहर को क्या करूँँ

हाल मेरा था जब बतर तब न हुई तुम्हें ख़बर
ब'अद मेरे हुआ असर अब मैं असर को क्या करूँँ

  - Hasrat Mohani

Dhoop Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Hasrat Mohani

As you were reading Shayari by Hasrat Mohani

Similar Writers

our suggestion based on Hasrat Mohani

Similar Moods

As you were reading Dhoop Shayari Shayari