न सही गर उन्हें ख़याल नहीं
कि हमारा भी अब वो हाल नहीं
याद उन्हें वादा-ए-विसाल नहीं
कब किया था यही ख़याल नहीं
ऐसे बिगड़े वो सुन के शौक़ की बात
आज तक हम से बोल-चाल नहीं
मुझ को अब ग़म ये है कि बाद मिरे
ख़ातिर-ए-यार बे-मलाल नहीं
अफ़्व-ए-हक़ का है मय-कशों पे नुज़ूल
रेज़़िश-ए-अब्र-ए-बरशगाल नहीं
हम पे क्यूँँ अर्ज़-ए-हाल-ए-दिल पे इताब
एलची को कहीं ज़वाल नहीं
सुन के मुझ से वो ख़्वाहिश-ए-पाबोस
हँस के कहने लगे मजाल नहीं
दिल को है याद शौक़ का वो हुनर
जिस से बढ़ कर कोई कमाल नहीं
आप नादिम न हों कि 'हसरत' से
शिकवा-ए-ग़म का एहतिमाल नहीं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Hasrat Mohani
our suggestion based on Hasrat Mohani
As you were reading Hunar Shayari Shayari