वो उन्हीं के क़रीब होते हैं
जिन के अच्छे नसीब होते हैं
बात कैसे बताएँ दिल की हम
पास उन के रक़ीब होते हैं
है शराफ़त की जिन को बीमारी
ग़म उन्हीं को नसीब होते हैं
उतने तन्हा मिलेंगे तुम को वो
जिन के जितने हबीब होते हैं
हम ग़रीबों के साथ में 'सागर'
हादसे भी अजीब होते हैं
— SAAGAR SINGH RAJPUT















