और वहशत है इरादा मेरा

हक़ है सहरा पे ज़ियादा मेरा

तो यही कुछ है वो दुनिया या'नी
एक मतरूक इरादा मेरा

रात ने दिल की तरफ़ हाथ बढ़ाए
ये सितारा भी है आधा मेरा

आबजू मैं तो चला जल्दी है
इक समुंदर से है वा'दा मेरा

धूल उड़ती है तो याद आता है कुछ
मिलता-जुलता था लिबादा मेरा

— Idris Babar

More by Idris Babar

Other ghazal from the same pen

See all from Idris Babar →

Promise Shayari

Shers of promise.

All Promise Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling