यूँँही आती नहीं हवा मुझ में

अभी रौशन है इक दिया मुझ में

वो मुझे देख कर ख़मोश रहा
और इक शोर मच गया मुझ में

दोनों आदम के मुंतक़िम बेटे
और हुआ उन का सामना मुझ में

मैं मदीने को लौट आया हूँ
या'नी जारी है कर्बला मुझ में

रौशनी आने वाले ख़्वाब की है
दिन तो कब का गुज़र चुका मुझ में

इस अँधेरे में जब कोई भी न था
मुझ से गुम हो गया ख़ुदा मुझ में

— Idris Babar

More by Idris Babar

Other ghazal from the same pen

See all from Idris Babar →

Insaan Shayari

Shers of insaan.

All Insaan Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling