fazaa men vahshat-e-sang-o-sinaan ke hote hue | फ़ज़ा में वहशत-ए-संग-ओ-सिनाँ के होते हुए

  - Iftikhar Arif

फ़ज़ा में वहशत-ए-संग-ओ-सिनाँ के होते हुए
क़लम है रक़्स में आशोब-ए-जाँ के होते हुए

हमीं में रहते हैं वो लोग भी कि जिन के सबब
ज़मीं बुलंद हुई आसमाँ के होते हुए

ब-ज़िद है दिल कि नए रास्ते निकाले जाएँ
निशान-ए-रह-गुज़र-ए-रफ़्तगाँ के होते हुए

जहान-ए-ख़ैर में इक हुजरा-ए-क़नाअत-ओ-सब्र
ख़ुदा करे कि रहे जिस्म ओ जाँ के होते हुए

क़दम क़दम पे दिल-ए-ख़ुश-गुमाँ ने खाई मात
रविश रविश निगह-ए-मेहरबाँ के होते हुए

मैं एक सिलसिला-ए-आतिशीं में बैअत था
सो ख़ाक हो गया नाम-ओ-निशाँ के होते हुए

मैं चुप रहा कि वज़ाहत से बात बढ़ जाती
हज़ार शेवा-ए-हुस्न-ए-बयाँ के होते हुए

उलझ रही थी हवाओं से एक कश्ती-ए-हर्फ़
पड़ी है रेत पे आब-ए-रवाँ के होते हुए

बस एक ख़्वाब की सूरत कहीं है घर मेरा
मकाँ के होते हुए ला-मकाँ के होते हुए

दुआ को हात उठाते हुए लरज़ता हूँ
कभी दुआ नहीं माँगी थी माँ के होते हुए

  - Iftikhar Arif

Ibaadat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Iftikhar Arif

As you were reading Shayari by Iftikhar Arif

Similar Writers

our suggestion based on Iftikhar Arif

Similar Moods

As you were reading Ibaadat Shayari Shayari