koi muzda na basharat na dua chahti hai | कोई मुज़्दा न बशारत न दुआ चाहती है

  - Iftikhar Arif

कोई मुज़्दा न बशारत न दुआ चाहती है
रोज़ इक ताज़ा ख़बर ख़ल्क़-ए-ख़ुदा चाहती है

मौज-ए-ख़ूँ सर से गुज़रनी थी सो वो भी गुज़री
और क्या कूचा-ए-क़ातिल की हवा चाहती है

शहर-ए-बे-मेहर में लब-बस्ता ग़ुलामों की क़तार
नए आईन-ए-असीरी की बिना चाहती है

कोई बोले के न बोले क़दम उट्ठें न उठें
वो जो इक दिल में है दीवार उठा चाहती है

हम भी लब्बैक कहें और फ़साना बन जाएँ
कोई आवाज़ सर-ए-कोह-ए-निदा चाहती है

यही लौ थी कि उलझती रही हर रात के साथ
अब के ख़ुद अपनी हवाओं में बुझा चाहती है

अहद-ए-आसूदगी-ए-जाँ में भी था जाँ से अज़ीज़
वो क़लम भी मिरे दुश्मन की अना चाहती है

बहर-ए-पामाली-ए-गुल आई है और मौज-ए-ख़िज़ाँ
गुफ़्तुगू में रविश-ए-बाद-ए-सबा चाहती है

ख़ाक को हम-सर-ए-महताब किया रात की रात
ख़ल्क़ अब भी वही नक़्श-ए-कफ़-ए-पा चाहती है

  - Iftikhar Arif

Hawa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Iftikhar Arif

As you were reading Shayari by Iftikhar Arif

Similar Writers

our suggestion based on Iftikhar Arif

Similar Moods

As you were reading Hawa Shayari Shayari