लोगों का आना जाना लगा रहता है

पर जो दिल में बसा है बसा रहता है

मेरे दिल में मोहब्बत है सब के लिए
दर ये सब के लिए ही खुला रहता है

मैं कभी भी अकेला नहीं रहता हूँ
साथ लफ़्ज़ों का एक का़फिला रहता है

जंग खु़द लड़नी है ज़िंदगी की मगर
साथ कोई हो तो हौसला रहता है

तेरी संगत का अफ़ज़ल असर है के वो
मुस्कुराता है जब भी ख़फा़ रहता है

— S M Afzal Imam

More by S M Afzal Imam

Other ghazal from the same pen

See all from S M Afzal Imam →

Tanhai Shayari

Shers of tanhai.

All Tanhai Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling