aagaaz-e-ishq 'umr ka anjaam ho gaya | आगाज़-ए-इश्क़ 'उम्र का अंजाम हो गया

  - Ismail Merathi

आगाज़-ए-इश्क़ 'उम्र का अंजाम हो गया
नाकामियों के ग़म में मिरा काम हो गया

मेरा निशाँ मिटा तो मिटा पर ये रश्क है
विर्द-ए-ज़बान-ख़ल्क़ तिरा नाम हो गया

दिल चाक चाक नग़्मा-ए-नाक़ूस ने किया
सब पारा पारा जामा-ए-एहराम हो गया

अब और ढूँडिए कोई जौलाँ-गह-ए-जुनूँ
सहरा ब-क़द्र-वुसअत-यक-गाम हो गया।

अब हर्फ़-ए-ना-सज़ा में भी उन को दरेग़ है
क्यूँ मुझको जौक़-ए-लज्ज़त-दुश्राम हो गया।

  - Ismail Merathi

Dard Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ismail Merathi

As you were reading Shayari by Ismail Merathi

Similar Writers

our suggestion based on Ismail Merathi

Similar Moods

As you were reading Dard Shayari Shayari