दिल को हर लम्हा बचाते रहे जज़्बात से हम

इतने मजबूर रहे हैं कभी हालात से हम

नश्शा-ए-मय से कहीं प्यास बुझी है दिल की
तिश्नगी और बढ़ा लाए ख़राजात से हम

आज तो मिल के भी जैसे न मिले हों तुझ से
चौंक उठते थे कभी तेरी मुलाक़ात से हम
इश्क़ में आज भी है नीम-निगाही का चलन
प्यार करते हैं उसी हुस्न-ए-रिवायात से हम

मर्कज़-ए-दीदा-ए-ख़ुबान-ए-जहाँ हैं भी तो क्या
एक निस्बत भी तो रखते हैं तिरी ज़ात से हम

— Jaan Nisar Akhtar

More by Jaan Nisar Akhtar

Other ghazal from the same pen

See all from Jaan Nisar Akhtar →

Haalaat Shayari

Shers of haalaat.

All Haalaat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling